फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   training

पुंछ ब्रिगेड ने युवाओं में मोबाईल मरमत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं में प्रमाण पत्र वितरित किए

विज्ञापन
training
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मोबाइल फोन मरम्मत का प्रशिक्षण दिलाया। मंगलवार को प्रशिक्षण पूरा कर चुके दर्जनों युवाओं में प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत ढोवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मोबाइल की मरमत का प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। ब्रिगेड कमांडर ने युवाओं को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपना कार्य शुरू करने का आह्वान किया। नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार पंचायत के सरपंच परविंदर सिंह और अजोट पंचायत के नायब सरपंच सुनील कुमार ने सेना के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्ष से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित उनकी पंचायतों के युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। नियंत्रण रेखा पर स्थित होने के कारण हमारे इलाके में रोजगार की भी कोई संभावना नहीं है ऐसे में पुंछ ब्रिगेड की तरफ से युवाओं को मोबाइल की मरम्मत करने एवं उसके साफ्टवेयर से संबधित प्रशिक्षण दिए जाने से हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed