फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   theft in Lakshmi Narayan Temple and Gurudwara

लक्ष्मी नारायण मंदिर और गुरुद्वारे में चोरी

Tue, 15 Dec 2015 01:41 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
theft in Lakshmi Narayan Temple and Gurudwara
सोमवार तड़के चोरों ने गांव जलास स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर और गुरुद्वारे के दानपात्र में रखे धन को उड़ा लिया।
विज्ञापन


चोरी का पता चलने पर मंदिर और गुरुद्वारा समिति कि तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के चोरों ने गांव जलास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और गुरुद्वारा में हाथ साफ किया।

इसका पता उस समय चला जब सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने मंदिर में रखा सामान बिखरा देखा और दानपात्र गायब पाया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों को दी।


इसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मंदिर में एकत्र हो गए। गुरुद्वारे में भी चोरी की जानकारी मिलने पर लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया।

उनमें से किसी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed