फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Taekwondo players

जिला विकास आयुक्त ने तायकवंडो खिलाड़ियों को प्रशस्तीपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
Taekwondo players
पुंछ के जिला विकास आयुक्त तायकवंडो खिलाडियों को सम्मानित करते हुए - फोटो : POONCH
पुंछ। जिला विकास आयुक्त इंद्र जीत और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विकास अब्दुल सत्तार ने पुंछ के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक एवं ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंद्र जीत ने शारीरिक शिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच राजिंदर सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को जिला विकास आयुक्त कार्यालय प्रांगण में एक सादे समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें ताइक्वांडो कोच राजिंदर सिंह जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ भाग लेने पहुंचे। राजिंदर ने बताया कि हाल ही में विश्व ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट डैन 1 का आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण कोरिया के ताइक्वांडो अध्यक्ष कोकीवन ने खिलाड़ियों का ब्लैक बेल्ट के लिए चयन किया है। इनके प्रमाण पत्र अब प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंद्र जीत ने ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी प्रकार के खेल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed