{"_id":"62a4f010c8fbc7444e59c991","slug":"stricke-poonch-news-jmu2617275124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलिम संगठनों के आहवान पर जिले भर में शांती पूर्वक बंद,यातायात एंव बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलिम संगठनों के आहवान पर जिले भर में शांती पूर्वक बंद,यातायात एंव बाजार रहे बंद
विज्ञापन
राजोरी मे मुस्लिम संगठनों के बंद का रहा मिला जुला असर
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पैगंबर ए इस्लाम के की गई खिलाफ टिप्पणी को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों की कड़ी में शनिवार को मुस्लिम संगठनों एवं धार्मिक नेताओं की तरफ से किए गए पुंछ बंद के आह्वान पर शांती पूर्वक बंद रहा। जिला मुख्यालय सहित मंडी, सुरनकोट और मेंढर उपजिला में भी बाजार, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
सड़कों से सभी प्रकार के वाहन भी नदारद रहे। हर तरफ सड़कें एवं बाजार पूरी तरह सूने रहे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पतालों में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री वाहनों के बंद होने से उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इस दौरान कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन एवं जुलूस जलसा आयोजित नहीं किया गया। इसके कारण जिले भर में पूरी तरह शांति बनी रही। कहीं पर भी किसी प्रकार कोई तनाव उत्पन्न नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया।
एसएसपी रोहित बसकोत्रा स्वयं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुंछ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का चक्का लगाते देखे गए। उन्होंने लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आग्रह किया।
विज्ञापन
मेंढर में रहा पुरअमन बंद
मेंढर। उपजिले में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं की कॉल पर पुरअमन बंद रखा गया। इसके चलते मेंढर, हरनी, बालाकोट, मनकोट और सखी मैदान इलाकों में कारोबारी दुकानें, वाहन, बंद रहे और कहीं भी जुलूस या जलसा आयोजित नहीं किया गया।
सनद रहे कि कुछ दिन पहले भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति आपत्तिजनक बयान दिए थे। इसके विरोध में यहां के उलेमाओं जिनमें मेंढर जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद सुलतान व अन्य ने बंद की कॉल दी थी। इसे मेंढर सिविल सोसायटी की अमन कमेटी ने भी समर्थन देने की बात कही थी। उसी सिलसिले में शनिवार को मेंढर बंद रहा। मेंढर बंद कामयाब होने पर हिंदू समाज के सतीश चंद्र, बलराम शर्मा, मुस्लिम समाज के मौलाना फतेह मोहम्मद, अब्दुल रशीद और जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद सुलतान ने कामयाब बंद के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा नेता द्वारा दिए गए बयानों की भर्त्सना करते हैं। सियासी पार्टियों को अपने प्रवक्ताओं को सोच समझ कर बयान देने के निर्देश देने पर बल दिया। क्योंकि ऐसे बयानों से आपसी सहयोग और भाईचारे में दरार पड़ जाती है। इस बीच मेंढर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था और काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे, और एसडीएम जहांगीर अहमद खान, शीजान अहमद एसडीपीओ खुद भी बाजारों के चक्कर लगाते रहे, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
बंद में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया
बंद सफल होने पर जताया सभी का आभार
पुंछ। जिले भर में मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर शनिवार को हर तरफ शांतिपूर्ण बंद किए जाने और उसमें सहयोग देने के लिए मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों और उलेमाओं ने सभी समुदायों के लोगों, व्यापारियों और यातायात से जुड़े संगठनों का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया।
जामा मस्जिद के इमाम और सुन्नी उलेमा काउंसिल के पदाधिकारी मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबई ने बंद में सहयोग के लिए पुंछ नगर के सभी समुदायों और व्यापारी संगठनों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि हमने पैंगबरे इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी, जिससे पूरा मुस्लिम समुदाय आहत है। उसको लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया था। संवाद