फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sports,punch news

पुंछ वॉरियर्स ने यंग स्टार को 2.1 से हराया

विज्ञापन
sports,punch news
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ दुर्गा बटालियन ने पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रीमियर लीग का आगाज करवाया। इसमें जिले भर से हॉकी की 10 टीमें दमखम दिखा रही हैं। लड़कियों की चार टीमें और लड़कों की छह टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच में पुंछ वॉरियर्स ने यंग स्टार को 2.1 से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। दोपहर को नगर स्थित स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्टेडियम स्टाफ, कोच और सैन्य अधिकारी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी दस टीमों के खिलाड़ियों के लिए मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें दुर्गा बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने स्टेडियम मैनेजर निर्दोश कुमार, हॉकी एसोसिएशन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, निरजीत सिंह, पवन कुमार के साथ खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में 25 मिनट के खेल में नवजोत सिंह ने पहला गोल कर पुंछ वैरियर्स को 1.0 से बढ़त दिलाई। खेल के 55वें मिनट में यंग स्टार के जगमीत ने गोल दागकर मैच को 1.1 से बराबरी पर ला दिया। अगले 10 मिनट में पुंछ वॉरियर्स की तरफ से शौकत ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 2.1 से विजय दिलाई। पहले मैच में मुकेश कुमार, पवन कुमार, विकास शर्मा, सुनील रैना, हरमीक सिंह, कुलदीप सिंह ने रैफरी की भूमिका निभाई। विजय कुमार ने मंच संचालक और कमेंटेटर की भूमिका निभाई। पूर्व हाकी खिलाड़ी प्रेम प्रकाश लूथरा, नरेंद्र सिंह, राविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed