{"_id":"61cca97dbaee0150c177efe5","slug":"sport-news-poonch-news-jmu250843969","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रदर स्टार घानी को 38 रनों से हरा कर मनकोट राईजिंग स्टार ने कब्जाया एल ओ सी ज 20 क्रिकेट टूर्नामैंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रदर स्टार घानी को 38 रनों से हरा कर मनकोट राईजिंग स्टार ने कब्जाया एल ओ सी ज 20 क्रिकेट टूर्नामैंट
पुंछ जिले के बलनोई में सेना की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामैंट की विजेता व उपवजेता टीम को पुरूस्
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील के गांव बलनोई स्थित सैन्य खेल मैदान में सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड की तरफ से आयोजित एलओसी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता फाइनल मैच ब्रदर स्टार घानी और मनकोट राइजिंग स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें मनकोट राइजिंग स्टार ने 38 रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मनकोट राइजिंग स्टार टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रदर स्टार घानी के बल्लेबाज 110 रन ही बना पाए। इसके चलते मनकोट राइजिंग स्टार ने जीत हासिल कर ली। सेना की तरफ से विजेता टीम को ट्राफी और 10 हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्राफी और 8 हजार रुपये प्रदान किए गए। फाइनल मैच में जिले के राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी सैयद शाह, न्याज अहमद के साथ ही राहुल द्रविड़ क्रिकेट अकादमी के संस्थापक परवेज मलिक अफरीदी भी उपस्थित रहे और कृष्णा घाटी ब्रिगेड के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के इतने करीब प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।