{"_id":"61ae56e359521713c5544776","slug":"sport-news-poonch-news-jmu2493088120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में चार दिवसीय जोन स्तरिय अंतर जिला एथलैटिक मुकाबलों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में चार दिवसीय जोन स्तरिय अंतर जिला एथलैटिक मुकाबलों का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से सेना के प्रीतम स्टेडियम में लड़कियों व लड़कों के सभी आयु वर्ग की चार दिवसीय जोन स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक मुकाबलों का सोमवार को उद्घाटन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विभाग के जिला अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की, जबकि सेना के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जसविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान भाला फेंक कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। साथ ही पहले दिन के डिस्कस थ्रो के मुकाबले भी हुए। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने बताया कि विभाग के निर्देश पर जारी कैलेंडर के अंतर्गत एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया है। इसमें लड़कों एवं लड़कियों के सभी वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे।
मुख्य अतिथि कर्नल सजविंदर सिंह ने कहा कि आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी मेहनत करें, ताकि आगे चल कर आप जिले एवं देश का नाम रोशन कर सकें।