फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

एन सी सी पांचवी वाहिनी ने फ्रीडम रन का किया आयोजन,150 युवाओं ने पांच किलो मीटर तक लगाई दोड़

विज्ञापन
sport news
फ्रीडम रन को झंडी दिखाते अधिकारी - फोटो : POONCH
पुंछ। एनसीसी की पांचवीं वाहिनी की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षा संस्थानों के 150 के करीब एनसीसी कैडेट ने पांच किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे नगर से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित जनरल मेमोरियल पर एनसीसी की तरफ से फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें जलास, मंगनाड़, हायर सेकेंडरी स्कूल पुंछ, हायर सेकेंडरी स्कूल, डिग्री कॉलेज, हाई स्कूल कनूईयां के कैडेट ने इंस्ट्रक्टर महिपाल शर्मा, कुलदीप चंद्र, विकास शर्मा, रुचिका शर्मा की अगुवाई में भाग लिया। फ्रीडम रन की अध्यक्षता एनसीसी पांचवीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल श्रीकांत राय ने करते हुए झंडी दिखाकर पांच किलोमीटर लंबी दौड़ रवाना किया। इसके बाद युवाओं ने दौड़ शुरू की। जो नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। जहां कर्नल श्रीकांत राय ने आजादी का अमृत महोत्सव और फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जागरूक करते हुए कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को स्वस्थ बनाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन किया जा रहा है। जब देश के युवा देश के बच्चे एवं सभी लोग स्वस्थ होंगे तो देश भी स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में अनुशासन भी आता है इसलिए युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कैडेट में पुरस्कार भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed