{"_id":"5fa599ba8ebc3e9b917482dc","slug":"sport-news-poonch-news-jmu222356036","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मार्टियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मार्टियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन
पुंछ में पुलिस मार्टियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाफ मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल यादव व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला पुलिस की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा 19 वर्ष आयु वर्ग के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हवेली क्रिकेट क्लब और पीर पंजाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इसमें हवेली क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। हवेली क्लब के 151 रनों का पीछा करते हुए पीर पंजाल क्लब के सभी खिलाड़ी 126 रन बना कर आउट हो गए। इससे हवेली क्लब ने 25 रन से फाइनल मैच जीत कर पुलिस मार्टियर का खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल यादव ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने पुलिस की तरफ से शहीद जवानों की याद में इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिन शहीदों ने देश की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया है, उनको हमेशा याद रखना हमारा कर्तव्य है।
एसएसपी रमेश अगराल ने बताया कि पुलिस की तरफ से 23 अक्तूबर से शहीद जवानों एवं अधिकारियों की याद में पुलिस मार्टियर अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू कराया गया था। इसमें 16टीमें शामिल हुईं। जोनल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो आगे चल कर जोनल लेवल के मुकाबलों में भाग लेंगे।