{"_id":"636bf59c866db07a923a5929","slug":"snoe-fall-poonch-news-jmu271941222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ जिले में बारिश एंव बर्फबारी के चलते खुलने के कुछ ही घंटों बाद दोबारा बंद हुई मुगल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ जिले में बारिश एंव बर्फबारी के चलते खुलने के कुछ ही घंटों बाद दोबारा बंद हुई मुगल रोड
विज्ञापन
पुंछ जिले में मुगलरोड पर हो रही बर्फबारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। एक बार फिर बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते बुधवार को मुगलरोड तीन दिन में बाद यातायात के लिए खुलने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा बंद हो गई। इसके कारण कश्मीर की तरफ जाने के लिए निकले दर्जनों वाहनों में सवार यात्रियों को बीच रास्ते में कई घंटे रुकने के बाद घरों को लौटना पड़ा। इससे उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिले के निचले क्षेत्रों में दिन भर जारी बारिश और पीर पंजाल के पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से जिले में मौसम काफी ठंडा हो गया है। मुगलरोड पर जिले की तरफ से छत्तापानी से पीर की गली के बीच छह इंच से एक फुट तक बर्फ रिकार्ड की गई है। साथ ही वीरवार को भी मौसम विभाग की तरफ से बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी दिए जाने के चलते वीरवार को भी मुगलरोड यातायात के लिए खुलने की कोई संभावना नहीं है। मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम को अंजाम देने वाली पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के कार्यकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोेहम्मद तारिक खान का कहना है कि बुधवार को दिन भर जारी बर्फबारी के कारण मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम नहीं चलाया गया है। अब वीरवार को भी मौसम खराब बताया जा रहा है। अगर दोपहर बाद मौसम साफ होता है तो हम बर्फ हटाने का अभियान शुरू करने पर विचार करेंगे।
गौरतलब है कि तीन दिन से बर्फबारी के कारण बंद मुगलरोड से मंगलवार देर शाम तक पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई और मुगलरोड अथारिटी की तरफ से पोशाना से पीर की गली तक बर्फ हटाने का काम पूरा किया जाने के बाद बुधवार को सुबह आठ बजे जिले की तरफ से मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। इसके चलते बहराम गल्ला से सुबह आठ से नौ बजे के बीच 15 से 20 छोटे बड़े वाहनों को कश्मीर के लिए छोड़ा गया। इस बीच नौ बजे के बाद अचानक जिले भर में जोरदार बारिश होने लगी और पीर पंजाल के पहाड़ों के साथ ही मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक बर्फ गिरने लगी, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस एवं मुगलरोड अथारिटी द्वारा तत्काल मुगलरोड पर यातायात को रोकते हुए बहराम गल्ला पुलिस चौकी से किसी भी वाहन को कश्मीर आगे नहीं बड़ने दिया गया। बहराम गल्ला पहुंचे दर्जनों वाहन घंटों वहां खड़े रहे कि शायद मार्ग को खोल दिया जाए, परंतु ऐसा न होने पर वाहनों को पीछे लौटा दिया गया।
विज्ञापन
राजोरी में रुक-रुक हल्की बारिश
पहाड़ी इलाकों और पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड में इजाफ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर में मंगलवार रात्रि शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ के कारण राजोरी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
राजोरी शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में हो रही लगातार रुक-रुक कर बारिश के चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। उस पर पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने भी आग में घी डालने का काम किया है। जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल मंजाकोट के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड महसूस की जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते भी लोगों का जीना मुहाल है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी इलाकों में जहां एक तरफ ठंड महसूस की जा रही तो दूसरी ओर बिजली की कटौती के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के चलते घंटों बिजली कटौती की जा रही है, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। पहाड़ी इलाकों के लोगों ने जिला प्रशासन व एलजी प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि वो विभाग को निर्देश दे कि पहाड़ी इलाकों में इस कमर तो ठंड में बिजली की अघोषित कटौती न करे और लोगों की परेशानी का समाधान करें।
बिजली गिरने से मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
सुंदरबनी। नगर के वार्ड 10 में मजदूरी कर रहे मजदूर पर बुधवार सुबह बिजली गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपजिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। मोहगला निवासी अशोक कुमार पुत्र सोमराज मजूदरी के लिए सुंदरबनी नगर में रह रहा था। बुुधवार सुबह वह वार्ड-10 पेट्रोल पंप के पास एक घर काम कर रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण उसे निगरानी में रखा गया है। थोड़ा सुधार होने पर उसे जम्मू रेफर किया जाएगा। संवाद