फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snoe fall

तीसरे दिन भी जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी,बंद सम्पर्क सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू

विज्ञापन
snoe fall
पुंछ। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को तीसरे दिन भी दिन भर भारी बर्फबारी जारी रही। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी से एक तरफ जहां कंपकंपी बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उधर भारी बर्फबारी से जिले के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अधिकतर संपर्क सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बड़ कर रह गई हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इस बीच पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से मंडी तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की बर्फबारी के कारण बंद पड़ी सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से विभाग को सड़कें बहाल करने में काफी कठिनाईयां हो रही हैं। बुधवार को भी जिले के निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जबकि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंडी तहसील के सावजियां, लोरन, सुरनकोट तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पोशाना, डोगरेयां, हिलकाका, देहरागली, मुगलमाड़ा आदि में भारी बर्फबारी होती रही। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंडी सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, गलीमैदान, डून्नूगाम के साथ ही लोरन बेलाबाला, लोरन डन्ना, लोरन सुतलान पथरी, सुरनकोट पोशाना, बफलेयाज राजोरी वाया देरागली जैसी संपर्क सड़कें आज भी पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन

इस बीच दोपहर को पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के एई तारिक अहमद खान की देखरेख में मंडी तहसील के दूर दराज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की संपर्क सड़कों से बर्फ हटा कर यातायात बहाल करने का अभियान शुरू किया गया। जोकि भारी बारिश के बीच भी जारी रहा। देर शाम एई तारिक अहमद खान ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के काम को अंजाम देने के साथ ही हमने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की उपलब्धता न होने के कारण कई बीमारों एवं दो गर्भवती महिलाओं को बर्फ हटाने की मशीनों पर सवार कर उन्हें उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed