फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snoe fall

जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से हर तरफ शीत लहर का प्रकोप

विज्ञापन
snoe fall
पुंछ। जिले में रविवार को मौसम में बदलाव आ गया। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले एवं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और देर शाम को बारिश होने लगी। इससे हर तरफ शीत लहर का प्रकोप दौड़ गया। रविवार को हुई बर्फबारी से जिले के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क भी कट गया।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियाें में बढ़ोतरी हो गई है। पुंछ बारिश एवं बर्फबारी से कई क्षेत्रों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। सुबह करीब चार बजे ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, सावजियां, उढ़ीपुरा, रंजाटी, हिलकाका, डोगरेयां, पोशाना में बर्फबारी होने लगी जोकि दोपहर 11 बजे तक जारी रही। इस दौरान जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। दोपहर 11 बजे के बाद कुछ घंटों के लिए बारिश एवं बर्फबारी थमी। शाम छह बजे एक बार फिर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी जो समाचार लिखने तक जारी रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। ठंड के चलते लोग घरों में ही बंद हो गए। नगर के बाजारों में भी अन्य दिनों के मुकाबले शाम ढलने के साथ ही दुकानदार दुकानें बंद कर घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed