{"_id":"ce58b9b70fd9738bf2b3c7081487274d","slug":"six-emulated-lay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं प्राइवेट की परीक्षा में छह नकल करते धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं प्राइवेट की परीक्षा में छह नकल करते धरे
मेंढर/नौशेरा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
तहसील में सोमवार से दसवीं प्राइवेट की परीक्षा शुरू हो गई। इसके लिए हायर सेकेंडरी स्कूल और हाई स्कूलों में बोर्ड द्वारा कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
सोमवार को दसवीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा के चलते फ्लाइंट स्काट टीमों ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
नौशेरा में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा में दसवीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की जब चेकिंग की गई, तो छह लोग नकल करते मिले।
इस मौके पर डिप्टी सीईओ सरदार रविंदर सिंह, सुपरिंटेंडेंट मंगतराम, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।