{"_id":"62362ffd3a41f124391bba94","slug":"sena-poonch-news-jmu256050921","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के आठ युवाओं को दिलवाया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के आठ युवाओं को दिलवाया रोजगार
विज्ञापन
पुंछ में सेना की तरफ से हुनर से रोजगार पाने वाले युवाओं को उपहार प्रदान करते आतिथी
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में देश की सुरक्षा में तैनात सेना की तरफ से कुछ वर्षों से सामाजिक दायित्व के नाते नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के लोगों के विकास हेतु कार्य किया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा में सहयोग हेतु पाठ्य सामग्री प्रदान करना स्कूलों में सुविधाएं प्रदान करने जैसे कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ तैनात सेना की सरला बटालियन की तरफ से जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के आठ युवाओं को रोजगार दिलाया है। इनको निजी क्षेत्र के होटल समूह बार्बी क्यू में सेना की हुनर से रोजगार योजना में नियुक्ति मिली है, जिससे इन युवाओं में खुशी के साथ ही सेना के प्रति भारी आभार जताया है। जिले के नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार प्राप्त होने पर सेना की सरला बटालियन की तरफ से आज इन युवाओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इन युवाओं के साथ उनके परिजनों, गण्यमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां सेना की तरफ से इन युवाओं को उपहार प्रदान किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर सेना के प्रयास से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं यश दत्ता निवासी जलास, अमजद चौधरी निवासी बनलोई, एजाज अहमद निवासी कृष्णा घाटी, मुसर्रफ हुसैन शाह निवासी बलनोई आदि का कहना है कि सेना की तरफ से हुनर से रोजगार योजना के अंतर्गत जिले के 13 युवकों को नगरोटा जम्मू में फुडक्राफ्ट केंद्र में तीन माह के फूड एवं बेवरेज प्रशिक्षण हेतु भेजा था, जिसके बाद सेना एवं फुडक्राफ्ट केंद्र के सहयोग से हमें दिल्ली में बार्बी क्यू में साक्षात्कार हेतु भेजा गया। जहां आठ लोगों का चयन हो गया है। एक हफ्ते बाद वहां काम पर लग जाना है।