फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sena

पुंछ ब्रिगेड की तरफ से पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया

विज्ञापन
sena
पुंछ ब्रिगेड की तरफ से आयोजित पूर्व सैनिक रैली के दोरान वीर नारि को उपहार देते सैन्य अधिकारी - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना के नाटो ऑडिटोरियम में पुंछ ब्रिगेड की तरफ से पुंछ लिंक अप दिवस के सिलसिले में रविवार को पूर्व सैनिक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियों और शहीद सैनिकों की विधवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली की अध्यक्षता कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत डोवाल ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सेना की तरफ से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। पूर्व सैनिकों ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं एवं जिला प्रशासन के प्रति कई मांगों को उजागर किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से प्राथमिकता के तौर पर आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। सेना की तरफ से उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अशोक चक्र विजेता सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद रशीद, सेवानिवृत्त हवलदार मोहम्मद बशीर और कैप्टन सोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed