फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   run for unity, kargil vijay divas

पुंछ में 22वें कारगिल विजय दिवस पर सेना ने रन फार युनिटी का किया आयोजन

विज्ञापन
run for unity, kargil vijay divas
पुंछ। जिले में सोमवार को 22वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर देश की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले और पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने वाले वीर जवानों को याद करते हुए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेना की पुंछ ब्रिगेड, दुर्गा बटालियन और मैक्स लाइफ ने मिल कर नियंत्रण रेखा पर स्थित गुलपुर में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें, सर्वप्रथम रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों और पुंछ स्पोर्ट स्टेडियम के करीब तीन सौ युवक-युवतियों, सैन्य जवानों एवं बीएसएफ जवानों ने इसमें भाग लेते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी, और देश की एकता के लिए चार किलोमीटर दौड़ लगाई।
विज्ञापन

इस रन फॉर यूनिटी को सेना की 5राजपूत राइफल के कमांडिंग अधिकारी अभिनय गुप्ता ने झंडी दिखा कर रवाना किया। फिर, सेना की पुंछ ब्रिगेड और मैक्स लाइफ की तरफ से कारगिल के शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मैक्स लाइफ के रीजनल हैड महेश कुमार ने की। जबकि, पुंछ ब्रिगेड के कमांडर पुनीत डोवाल इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसी कार्यक्रम में रन फॉर यूनिटी के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रिगेड कमांडर ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल में देश के लिए शहादत देने वालों की याद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन ऐसे समय में करना, जब ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे हैं, यह शहीदों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। खेलों से व्यक्ति स्वस्थ बनता है और अनुशासन सीखता है। स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के लिए अनमोल पूंजी है, जिसे कोई न चुरा सकता है, और न ही छीन सकता है। इसलिए सभी को स्वास्थ्य बनना चाहिए। वहीं, रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले युवक-युवतियों का कहना था कि इस दौड़ में भाग ले कर उन्हें काफी गर्व का एहसास हो रहा है।

पुंछ में नियंत्रण रेखा के गुलपुर में सेना के रनफर यूनिट और पूर्व सैनिक सम्मान समारोह

पुंछ में नियंत्रण रेखा के गुलपुर में सेना के रनफर यूनिट और पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- फोटो : POONCH

पुंछ में नियंत्रण रेखा के गुलपुर में सेना के रनफर यूनिट और पूर्व सैनिक सम्मान समारोह

पुंछ में नियंत्रण रेखा के गुलपुर में सेना के रनफर यूनिट और पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- फोटो : POONCH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed