{"_id":"af6bb57290778b92f65192a8da6b8131","slug":"risking-their-lives-to-cross-the-pool-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं ग्रामीण
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सुरनकोट तहसील के गांव मनेई और चंडीमाड़ा के बीच बहने वाली सुरन नदी पर पुल नहीं होने के कारण रोजाना सैकड़ों ग्रामीण जान हथेली पर रख कर नदी पार करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा लकड़ी के दोशहतीर नदी के आर पार डाले गए हैं जिन पर से गुजर कर लोग नदी पार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने प्रशासन से पुल बनवाने की मांग की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
गांव के कई लोग पांव फिसलने से नदी में गिर कर अपनी जान भी गंवा चुके हैं। चंडीमाडा से मनेई के बीच नदी पर आज तक पुल हीं बनवाए जाने को लेकर रोष प्रकट करते हुए प्रवीन अख्तर, मारूफ हुसैन, बरकत हुसैन, साबिया कौसर ने कहा कि करीब आधा दर्जन गांवों की छह हजार आबादी अपनी जान हथेली पर डालकर नदी पार करने को मजबूर है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में पानी बढ़ जाने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लोग जरूरी कम के लिए गांव से बाहर नहीं जा पाते हैं।