{"_id":"64e66e4c8a9f88f51605ee64","slug":"punch-karmada-narko-terrism-one-arrest-poonch-news-c-165-1-sjam1004-249-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के करमाडा से नारको टेररिज्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के करमाडा से नारको टेररिज्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईए ने पुंछ थाने में रखा, आज जम्मू लाएगी, पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्टेट इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एसआईए) ने जिले के गांव करमाडा से नारको टेररिज्म के आरोपी को दबोचा है। कार्रवाई बुधवार देर शाम की गई। आरोपी को पुंछ थाने में रखा है। यहां से वीरवार को उसे एसआईए हेडक्वार्टर जम्मू ले जाएगी। पकड़ा गया आरोपी लियाकत हुसैन निवासी करमाडा होलसेलर है। पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि गत 31 मई को करमाडा में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर तीन स्थानीय आतंकियों को पकड़ा था। इनमें से एक आतंकी मोहम्मद फारूक गोलीबारी में घायल हो गया था। इनके कब्जे से अफगानी कुकर में बंद दस किलो ग्राम आईईडी, तीस किलो हेरोइन और भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया था। पिछले महीने एसआईए आतंकी मोहम्मद फारूक को रिमांड पर ले गई थी। उसके खुलासे के बाद एसआईए ने बुधवार को नारको टेररिज्म के आरोपी को दबोचा। सूत्रों के अनुसार आरोपी लियाकत ही उस घुसपैठ और नारको टेररिजम का मास्टर माइंड है। अब एसआईए की जांच में इसका पूरा खुलासा होगा।