{"_id":"613a6c8c8ebc3eb62314f515","slug":"protest-poonch-news-jmu2432994200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी फड़ी वालों ने नगरपालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी फड़ी वालों ने नगरपालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बस अड्डे के पास रेहड़ी फड़ी वालों ने बुधवार को रेहड़ी फड़ियां हटाने के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका पर उनके साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपनी रेहड़ी फड़ियों को नगरपालिका के पास पंजीकृत करवा रखा है, उसके बावजूद आए दिन कार्रवाई कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
उधर नगरपालिका अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से प्रदर्शन समाप्त करवाने के साथ ही कड़ा रूख अपनाते हुए नगर में अपने वाहनों से एनाउंसमेंट करते हुए दुकानदारों एवं रेहड़ी फड़ी वालों को बाजारों में अतिक्रमण करने की कोशिश न करने की चेतावनी दी। घोषणा की गई कि जो भी बाजार में नालों अथवा सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका के एग्जीक्यूटिव अधिकारी मुश्ताक अहमद ने कहा किक उन्हें नगर में लोगों की परेशानियों को दूर करना है। रेहड़ी वालों की बात है तो उन्हें चलती फिरती रेहड़ी की अनुमति दी जाती है। लेकिन यह लोग बाजार में एक के साथ एक रेहड़ी को जोड़ का स्थायी तौर पर लगा देते हैं। वो होने नहीं देंगे।