{"_id":"6112cb658ebc3e7b28458f44","slug":"protest-poonch-news-jmu2413310133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पुंछ में पाकिसतना के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एंव नेता
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। भाजपाइयों की निर्मम हत्याओं से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुंछ किले पास पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को आतंकवाद बंद करने और कश्मीर में बेगुनाहों का खून बहाना बंद करने की नसीहत दी।
शाम करीब साढ़े पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपप्रधान निश्चल सूदन निशू की अगुवाई में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता पुंछ किले के पास एकत्र हुए। जहां, उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निश्चल सूदन ने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों ने भाजपा के किसान मोर्चा के प्रधान एवं सरपंच गुलाम रसूल और उनकी पत्नी पंच जवाहिरा निवासी कुलगाम की घर में घुस कर निर्मम हत्या की है, उसकी निंदा करते हैं। पाकिस्तान चाहे अपने आतंकियों से जितनी मर्जी हत्याएं करा ले, पार्टी के कार्यकर्ता एवं देशभक्त कश्मीरी डरने वाले नहीं हैं। वह पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।
निश्चल ने आगे कहा कि पाकिस्तान को यह बात समझनी चाहिए कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार है, जिसने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पाकिस्तान को दिखा दिया है कि भारत में एक मजबूत सरकार है। अगर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं कीं, तो यह सरकार पाकिस्तान में भी तिरंगा लहरा देगी। आज कश्मीर के लोगों में आतंकियों की बंदूकों का डर समाप्त हो गया है। इसलिए, बौखलाहट में वह ऐसी हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। परंतु, देश के सुरक्षा बल एक भी आतंकी को जीवित नहीं छोड़ेंगे।