{"_id":"ec9833879e4620badb496a26f1f54c5b","slug":"protest-of-employees-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी करने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी करने की मांग पर किया प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई में बतौर कैजुअल लेबर और नीडबेस कार्यरत आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर सरकार से स्थायी करने और नौ महीनाें का बकाया वेतन करने जारी की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर डिप्लोमा होल्डर्स ने इस बात की चेतावनी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह राज्य भर में काम छोड़ कर आंदोलन शुरू कर देंगे।
कृष्ण चन्द्र पार्क में जिले भर से पीएचई विभाग में कार्यरत आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स, जिनमें बड़ी संख्या में प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन शामिल थे, एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान ऋषी दत्ता, संजय कुमार और मंजीत सिंह मंजू ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वक्ताओं ने राज्य की पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आज नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थायी नहीं किया गयाहै।
विज्ञापन
उन्होंने स्थायी करने के साथ ही नौ महीनों का वेतन भी जारी करने की मांग की। इस अवसर पर सुशील कुमार, राविन्दर सिंह, खुर्शीद अहमद, रूपिन्दर सिंह, गुरदीप सिंह, अनुप कुमार, भोपिन्दर सिंह आदि ने विचार रखे।