{"_id":"650be4d36f0a0d5c4c0b04ab","slug":"poonch-sia-narko-terrism-poonch-news-c-165-1-sjam1004-394-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एसआईए ने नारको टेररिज्म के तीनों आरोपियों को भेजा जिला जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एसआईए ने नारको टेररिज्म के तीनों आरोपियों को भेजा जिला जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह से फरार एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्राप्त किए गैर जमानती वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में पांचवें दिन भी राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की नारको टेररिज्म के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। बुधवार को दोपहर बाद एसआईए ने नारको टेररिज्म के तीनों आरोपियों रियाज, फारूक और जुबेर को पूछताछ के बाद जिले जेल भेज दिया है। टीम ने मंगलवार को उक्त तीनों आरोपियों को लेकर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करमाड़ा में स्थित उस स्थान पर गई थी जहां से उन्हें पांच महीने पहले हथियारों, गोला बारूद और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।
वहीं, एसआईए की तरफ से पुंछ के सत्र न्यायालय में करमाड़ा नारको टेररिज्म मामले में दबोचे गए पांच आरोपियों के एक अन्य फरार साथी इकबाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह से दोपहर बाद तक एसआईए ने 31 मई को नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा से हथियारों, गोला बारूद और ड्रग्स के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचे गए उपरोक्त तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पुंछ थाने से जिला जेल भेज दिया गया।