{"_id":"68fd3601a23fd25dd4027c77","slug":"poonch-news-crime-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104883-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में पुलिस वाहन हादसे का शिकार, चार एसओजी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में पुलिस वाहन हादसे का शिकार, चार एसओजी जवान घायल
Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मेंढर में शनिवार देर शाम पुलिस का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इससे वाहन में सवार चार एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के जवान घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मेंढर के गुरसाई पुलिस थाना क्षेत्र में एसओजी का वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। मेडिकल अधिकारी डॉ. जावेद चौधरी का कहना है कि चारों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। संवाद