{"_id":"67462cb51e95ed745d0b7688","slug":"poonch-investigation-started-against-fatima-who-crossed-the-line-of-control-and-reached-pok-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch : नियंत्रण रेखा पार कर पीओके पहुंची फातिमा के खिलाफ जांच शुरू, जिले में एक वर्ष में यह दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch : नियंत्रण रेखा पार कर पीओके पहुंची फातिमा के खिलाफ जांच शुरू, जिले में एक वर्ष में यह दूसरा मामला
Wed, 27 Nov 2024 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:47 AM IST
सार
पुंछ जिले में दो दिन पहले अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र (पीओके) गई 28 वर्षीय युवती फातिमा बी पुत्री फकीर मोहम्मद के खिलाफ मंगलवार को पुंछ थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले में दो दिन पहले अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र (पीओके) गई 28 वर्षीय युवती फातिमा बी पुत्री फकीर मोहम्मद के खिलाफ मंगलवार को पुंछ थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले में एक वर्ष में यह दूसरा मामला है, जब कोई महिला नियंत्रण रेखा पार कर पीओके गई है। इससे पहले करमाड़ा क्षेत्र से सलोत्री गांव निवासी महिला अपने डेढ़ साल की बच्ची सहित चली गई गई थी, जो मार्च माह में लौटी थी। फातिमां बी के खिलाफ अवैध रूप से देश की सीमा पार करने पर 2/1 इग्रीस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। वह नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित कीरनी गांव से रविवार को अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी गांव में रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के यहां तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार को गांव के पीछे फेंसिंग पर बने गेट पर उसके बारे में जांच की गई। लेकिन वहां पर उसके पीछे की तरफ गेट पार करने का न तो रिकार्ड था और न ही वह सीसीटीवी कैमरों में कहीं दिखाई दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि वह नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चली गई होगी। बाद में सोमवार देर रात पुष्टि हो गई कि वह नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके क्षेत्र में पहुंच गई है। इसके बाद मंगलवार को पुंछ पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।