{"_id":"66f4b2e21d904cc9d90c36b4","slug":"poonch-election-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102378-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लोगों ने बेखाैफ होकर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लोगों ने बेखाैफ होकर किया मतदान
Thu, 26 Sep 2024 06:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। विधानसभा चुनावों में पहली बार भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मतदान केंद्रों पर लोगों ने बेखाैफ हो कर मतदान किया। इतना ही नहीं मतदान करने के बाद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर जुटे रहे।
पहली बार शांतिपूर्वक माहाैल में बिना पाकिस्तानी गोलीबारी के मतदान करने वाले लोगों का कहना था कि पहले जब भी यहां वोट पड़ते थे तो पाकिस्तानी सेना गोलाबारी शुरू कर देती थी। जिसके डर के मारे बहुत कम लोग मतदान के लिए आते थे। पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं मतदान के लिए आ रही हैं। मेंढर विधानसभा के पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अंतिम मतदान केंद्र बलनोई, डेरी, डिब्सी, रामलुत्ता, करमाडा के अंतिम मतदान केंद्र सयाल, दिगवार के नूरकोट, माल्टी और बगयालदारा के पाकिस्तानी सेना की चौकियों से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मतदान केन्द्रों पर मतदान करने वाले मोहम्मद रशीद, मोहम्मद हनीफ, नजाम दीन, शम्मस दीन, सकीना बेगम, अबदुल मजीद आदि का कहना है कि पहली बार हम लोगों को शांतिपूर्वक मतदान करने का मौका मिला है। संवाद