फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch: Attempt to infiltrate through pakistani drone in Krishna Valley soldiers fired

पुंछ: कृष्णा घाटी में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश, सैनिकों ने की गोलीबारी तो भाग निकला

Wed, 28 Feb 2024 11:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 11:55 AM IST
सार

पुंछ के कृष्णा घाटी में ड्रोन की गतिविधि का पता चला था। नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की और इससे ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में लौट गया।

विज्ञापन
Poonch: Attempt to infiltrate through pakistani drone in Krishna Valley soldiers fired
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा से ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने जब नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखी तो तुरंत गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ भाग निकला।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन की गतिविधि का पता चला था। नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की और इससे ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। अधिकारी ने आगे बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


यह उल्लेख करना उचित है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में नशीले पदार्थों, हथियारों या विस्फोटक सामग्री को गिराने के लिए सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को तीन लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार शाम पुंछ में नियंत्रण रेखा स्थित करमाड़ा क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।

देर शाम हुई गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इन्कार किया है। सूत्रों के अनुसार रात करीब 6:10 बजे करमाड़ा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की बलोच रेजिमेंट द्वारा अपने क्षेत्र में कुछ हरकत देखकर गोलीबारी की गई।


उधर, घुसपैठ के प्रयास की आशंका को देखते भारतीय सेना ने भी अपने क्षेत्र में कुछ मिनट तक गोलीबारी की। नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में इस प्रकार से अपने-अपने क्षेत्र में गोलीबारी करना नियमित सैन्य प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed