{"_id":"664d3e25f616a751b5058df8","slug":"pok-woman-handed-over-to-pakistani-army-poonch-news-c-10-1-jam1006-364718-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पीओके की महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पीओके की महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपा
Wed, 22 May 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 22 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
- दो दिन पहले भारतीय सीमा क्षेत्र में एलओसी के लिया गया था हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक महिला को दो दिन बाद मानवीय आधार पर मंगलवार को चक्का दां बाग के रास्ते पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया।
पीओके के कोटली जिले के सखी नाथ गांव की रहने वाली नसीम फातमा (45) को भारतीय सेना ने शनिवार देर रात राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव से हिरासत में लिया था। वह एलओसी के पास घूमती मिली थी। अधिकारियों ने कहा, जांच के बाद पाया गया कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ संपर्क स्थापित किया और महिला को दोपहर में चक्का-दा-बाग के रास्ते परिवार को पास लौटा दिया। जिस समय महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपा गया तो दोनों पक्षों के नागरिक अधिकारी भी मौजूद थे।