फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   pok village

उड़ी से पीओके गई महिला को चक्कां-द-बाग से वतन लौटाया

विज्ञापन
pok village
कश्मीर के उड़ी से पीओके गई महिला को चक्कां दा बाग से लौटाया।
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां-दबाग की राहें मिलन से पाकिस्तानी सेना ने एक भारतीय महिला को एक वर्ष दो माह के बाद वतन लौटा दिया। उसे सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हवाले किया। महिला की पहचान शाहीन अख्तर पत्नी अब्दुल लतीफ निवासी उड़ी, बारामुला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

महिला 25 जून 2019 को गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चली गई थी। जहां एक वर्ष दो माह तक रहने के बाद मंगलवार को दोपहर 11.57 बजे पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर चक्कां-द-बाग की राहे मिलन के गेट खोले गए। जहां क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल और सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जावेद की देखरेख में पाक सेना ने शाहीन अख्तर को इस तरफ भेजा। इसके बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने महिला की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद उसे पुंछ नगर स्थित थाने में लाए, जहां कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अगले कुछ दिन तक के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed