फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   PoK resident Mahmood caught in Rajori indian army returned to Pakistan on the occasion of Eid

राह-ए-मिलन: राजोरी में पकड़ा गया था पीओके निवासी महमूद, ईद के मौके पर सेना ने पाकिस्तान को लौटाया

Wed, 04 May 2022 09:49 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 May 2022 09:49 AM IST
सार

महमूद हुसैन ने भारतीय सेना के अधिकारियों का वतन वापसी के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
PoK resident Mahmood caught in Rajori indian army returned to Pakistan on the occasion of Eid
महमूद हुसैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजोरी में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुस आए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के नागरिक को सेना ने ईद के मौके पर पाकिस्तानी सेना को लौटा दिया। 28 अप्रैल को कोटली पाकिस्तान अधिकृत पुंछ निवासी महमूद हुसैन पुत्र शाह वली को सेना ने पकड़ा था। वह तरकुंडी क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र के राह-ए-मिलन से इस व्यक्ति को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया। दोपहर 12.39 बजे जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। 
विज्ञापन


भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के अधिकारी, नायब तहसीलदार अजोट अख्तर अब्बास, पुलिस चैकी अजोट के प्रभारी पीएसआई देविंद्र सिंह और डॉ. हरप्रीत सिंह की देखरेख में महमूद हुसैन को उपहार देकर पाकिस्तानी सेना की मौजूदगी में उसके परिजनों के हवाले किया। पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट के अधिकारियों और पीओके पुलिस के इंस्पेक्टर मजीद इकबाल के हवाले किया गया। महमूद हुसैन ने भारतीय सेना के अधिकारियों का वतन वापसी के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed