फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poiltical

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्य को 54वीं पुन्य तिथी दी श्रदांजलि

विज्ञापन
poiltical
पुंछ। जिले में भाजपा की तरफ से पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शुक्रवार को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्य के वासुदेव कुटुंबकम समानता के अधिकार के विचार को आगे बढ़ाते हुए आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील गुप्ता, मंडल प्रधान अभिनंदन सूदन और पार्षद राजेश रैना ने करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज देश भर में केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों के उत्थान के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वह पंडित जी के विचारों से प्रेरणा लेकर चलाई जा रही हैं। उन्होंने ही सबका विकास जैसे विचार के लिए अपना जीवन लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed