फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poiltical

नैशनल कानफ्रैंस का अधिवेशन आयोजित,बाग हुसैन राठोर बने जिला प्रधान और शैराज मलिक बने जिला युवा प्रधान

विज्ञापन
poiltical
पुंछ। नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से शुक्रवार को पार्टी का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हरचरण सिंह खालसा और पूर्व विधायक एजाज अहमद जान ने की।
विज्ञापन

अधिवेशन में जहां जिले में पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी कार्य का विस्तार करने पर चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर में 370, 35ए और राज्य का दर्जा बहाल कराने के पार्टी के लक्ष्य हेतु तन मन धन से काम करने का आह्वान किया गया। इस दौरान नेशनल कांफ्रेंस और यूथ इकाई के अध्यक्षों के चुनाव भी कराए गए। इनमें बाग हुसैन राठोर को जिला प्रधान और शैराज मलिक को युवा प्रधान बनाया गया। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि इन दिनों पूरे जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस का सदस्यता अभियान और नई इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज यहां जिले के चुनाव कराए गए हैं। इसके बाद ब्लाक, प्रांत और फिर राज्य इकाइयों के चुनाव आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed