{"_id":"5f0553df8ebc3e431e1f403b","slug":"one-woman-killed-and-one-injured-in-pakistan-shelling-in-balakote21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट में की भारी गोलाबारी, एक महिला की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट में की भारी गोलाबारी, एक महिला की मौत एक घायल
Wed, 08 Jul 2020 10:34 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह तड़के पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उलंघन किया। इस दौरान बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
विज्ञापन
जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान रेशम पत्नी मोहम्मद आजम निवासी बालाकोट के गांव लंजोट के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हाकम पत्नी मोहम्मद शरीफ निवासी गांव लंजोट के रूप में हुई है। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।