फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   One Killed Two Injured over Land Dispute in Mandi

मंडी में दो भाईयों के बीच भूमि विवाद में चली गोली एक की मोत दो घायल,पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
One Killed Two Injured over Land Dispute in Mandi
पुंछ।सोमवार को जिले की मंडी तैहसील के गांव कैनू में दो सगे भाईयों के बीच पिछले काफी समय से चल रहा भूमि विवाद उस समय खूनी खेल में बदल गया।जब विवाद के दोरान एक तरफ से गोली चलाए जाने से एक व्यक्ति की मोके पर ही मोत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें मोके पर पहुंची पुलिस ने उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया और मारे गए व्यक्ति के शव के साथ ही मोके से बरामद बंदूक को कब्जे में लेकर मृतक के पोस्टमार्टम करवाने के बाद कानूनी कारवाही शुरू करते हुए हत्या दो आरोपियांे हिरासत में ले लिया।इस विवाद में मारे गए व्यक्ति की पैहचान 60वर्षिय मोहम्मद लतीफ खान पुत्र फक्करू खान निवासी गांव कैनू तैहसील मंडी के रूप में हुई है जबकि घायलों की पैहचान जमुरत अहमद और मोहम्मद यासिर के रूप में हुई है।पुलिस ने इस सिलसिले में मंडी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कैनू निवासी मोहम्मद लतीफ खान और मोहम्मद अजीम खान पुत्र फक्करू खान के बीच पिछले काफी समय से जमीन के एक टुक्कडे़ को लेकर विवाद चल रहा था जिस दोरान आज एक बार फिर दोनों पक्षों में जमीन को लेकर शुरू हुई कहा सुनी खूनी विवाद में बदल गई।जिस दोरान मोहम्मद अजीम खान के पुत्र मोहम्मद अकरम खान ने लाईसैसी बंदूक से अपने चाचा पर गोली चला दी जो उसकी खोपड़ी में लगी जिससे उसकी मोके पर ही मोत हो गई।जबकि उसे दो पुत्र भी घायल हो गए।वहीं इस मामले के बारे में उपजिला अस्पताल मंडी में मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक अब्दुल क्यूम का कहना हैकि उनके पास मोहम्मद लमीफ खान पुत्र फक्करू खान निवासी गांव कैनू के शव को लाया गया था।जिसकी करीब छह घंटे पहले गोली लगने से मोत हो गई थी।हमने शव को पोस्टमार्टम कर पुलिस को सोंप दिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed