{"_id":"5863ad464f1c1b8259eecc66","slug":"nss-camp-held-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस की शीतकालीन शिविर सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस की शीतकालीन शिविर सम्पन्न
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
nss camp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को डिग्री कालेज पुंछ में पिछले दस दिनों से चल रहा एनएसएस का शीतकालीन शिविर संपन्न हो गया। शिविर में भाग लेने वाले डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं को दस दिनों तक समाज सेवा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया। समारोह की अध्यक्षता प्रो. मुसर्रफ हुसैन शाह और प्रो. शमीम बांडे ने की जबकि एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर और कालेज प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह इसके मुख्य अतिथि रहे। एसएसपी ने शिविर में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं से कहा कि हमारे देश के युवा वर्ग ने हमेशा ही समाज सेवा, देश सेवा और एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा दिया है।
उम्मीद है कि आगे भी समाज के उत्थान में युवा वर्ग ही आगे रहेगा।