{"_id":"db03fd4e2c8e978908be665362c050f8","slug":"no-rashan-in-gagadiyan-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिला तो ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिला तो ग्रामीण भड़के
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन और राशन की किल्लत से गुस्साए जिले की मंडी तहसील के गांव गगड़ियां वासियों ने सोमवार को जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार की लापरवाही के कारण लोगों की जेबें कट रही हैं।
उन्होंने कहा कि हर बार आधा महीना गुजर जाने के बाद भी सरकारी राशन की दुकानों पर आटा, चावल, गेहूं नहीं आता। ऐसे में बाजार से अधिक दाम पर आटा, चावल खरीदना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, क्षेत्र में केरोसिन की सप्लाई तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को गांव गगड़ियां के बड़ी संख्या में लोग मुख्य सड़क पर एकत्र हुए। यहां वह केरोसिन और राशन की किल्लत क ो लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में गुलाम रसूल, वली मोहम्मद, अब्दुल रहमान ने कहा कि बडे़ दुख की बात है कि हम लोगों की परेशानियों की तरफ न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार ध्यान दे रही है।
वह लोग पिछले कई महीनों से फूड एंड सप्लाई विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे हैं कि उन्हें समय पर राशन नहीं मिलता है।
इस शिकायत को दूर करना तो आधा महीना बीत जाने के बाद भी सरकारी डिपो पर राशन नहीं आया। उन्होंने मंाग है कि हर महीने 5 से 8 तारीख के बीच राशन उपलब्ध कराया जाए।