{"_id":"5f57d1b88ebc3e2bb7620992","slug":"meeting-poonch-news-jmu218268128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त ने मेंढर ब्लाक के सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त ने मेंढर ब्लाक के सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने मंगलवार को मनकोट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेंढर सब डिवीजन के मेंढर ब्लाक के सरपंचों एवं बीडीसी चेयरमैन के साथ समनव्य बैठक की। इसमें सरपंचों ने भाग लेते हुए क्षेत्र की समस्याओं सड़कों की खस्ता हालत, बिजली, पानी की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने और शिक्षा संस्थानों की जर्जर हालत उजागर करते हुए उनकी हालत सुधारने और हर क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की।
उपायुक्त ने मौके पर ही जिला अधिकारियों को सरपंचों द्वारा उजागर किए गए मुद्दों को जल्द हल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज को बल देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्तर तक विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए आप प्रशासन और सरकार के बीच एक पुल हैं। इसलिए आपको केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जाने वाली विकास योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है। ताकि वह हर योजना का लाभ उठा सकें। जिले में विकास कार्य तेजी से हो सके। डीसी ने सभी सरपंचों एवं बीडीसी चेयरमैन का आह्वान किया कि वह लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार की तरफ से दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का ध्यान रखने और बेवजह बाहर न निकलने का ध्यान रखें। ताकि जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।