{"_id":"3a1a71a11139a4e8ce9786fad30b8327","slug":"maqbool-hussain-elected-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकबूल हुसैन चुने गए प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकबूल हुसैन चुने गए प्रधान
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
नगर में शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन-ए-जाफरिया के चुनाव आयोजित कराए गए। इसमें बाबू मकबूल हुसैन कली को सर्वसहमति से प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को नगर स्थित शिया समुदाय के इमाम बारगाह में चुनाव कराए गए। इसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता राहत हुसैन नैहवी, किफायत हुसैन सोफी और अनवर हुसैन वांटू ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मकबूल हुसैन को अंजुमन-ए-जाफरिया का नया प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसहमति से मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन