पुंछ। नगर स्थित खेल मैदान में चल रही ताइक्वाडो समर कैंप और प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला ताइक्वाडो एसोसिएशन और महिला संगठन मेरी पहचान के समन्वय से प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल बागल और कोल राजिन्दर सिंह ने की। एमएलसी प्रदीप शर्मा और जिला विकास आयुक्त राहुल यादव इसके मुख्य आतिथी रहे। जहां कई खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शनी मुकाबले काराए गए। इसके तहत समर कैंप और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिंह, पदक और प्रमाण पत्र दिया। राजिन्दर सिंह ने पुंछ में चल रहे ताइक्वाडो के बारे में प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रेम प्रकाश लूथरा, स्टेडियम मैनेजर निर्दोष कुमार, मोहम्मद अब्बासी, अमित शर्मा, प्रिंयका सिंह मौजूद रहीं।