{"_id":"69bdb00f3385d95a44006ca1","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105654-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: बर्फबारी के चलते तीसरे दिन भी मुगलरोड पर यातायात रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: बर्फबारी के चलते तीसरे दिन भी मुगलरोड पर यातायात रहा बंद
मुगलरोड से बर्फ हटाती बीआरओ की मशीन
- फोटो : punch news
Link Copied
पुंछ। जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद रही। इसके चलते पुंछ एवं राजोरी जिलों से कश्मीर में अपने घरों में ईद मनाने के लिए जाने वाले लोग घर नहीं जा सके। कश्मीर में मौजूद पुंछ-राजोरी के लोग भी अपने घर नहीं आ सके। हालांकि बीआरओ की तरफ से दिन भर मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया परन्तु देर शाम तक मुगलरोड पर यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इस बार मार्च के महीने में मुगलरोड पर सुरनकोट तहसील के डोगरेयां तक बर्फबारी हुई है। इसके कारण बीआरओ को डोगरेयां से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करना पड़ा। वहीं इस महीने में कई वर्षों के बाद पोशाना से पीर की गली में कई स्थानों पर हिमस्खलन एंव भूस्खलन हो गया है। इसके चलते बर्फ हटाने का अभियान सीमित गति से चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।