{"_id":"678ab43f10d0e7c6140b9403","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103089-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: हैंडबॉल क्लब ने सुरनकोट को 33-21 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: हैंडबॉल क्लब ने सुरनकोट को 33-21 से हराया
विज्ञापन
पुंछ में जिला हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : punch news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार शाम को हैंडबॉल एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय 9वीं जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। इसमें पुंछ हैंडबॉल क्लब ने सुरनकोट को 33-21 से हराकर जीत दर्ज की।
लीग कम नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। इस चैंपियनशिप में जिले भर से कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिला चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लिया।
समारोह की अध्यक्षता चैंपियनशिप के आयोजन सचिव एवं हैंडबाल कोच सौरभ शर्मा ने की, जबकि स्टेडियम इंचार्ज मुश्ताक अहमद ने मुख्य अतिथि रहे। पहला मुकाबला पुंछ हैंडबॉल क्लब और सुरनकोट हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें पुंछ क्लब ने सुरनकोट क्लब को 33-21 से हराया। दूसरा मुकाबला अजोट हैंडबॉल क्लब और पावर हाउस हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें अजोट क्लब ने पावर हाउस क्लब को 33-18 से हराकर जीत हासिल की। इस अवसर पर मोहम्मद शकील एईई, राम प्रकाश, पवन कुमार, मोहम्मद इलियास, नरिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, गुलाम अब्बास, डीके रैना, मतिंदरपाल सिंह, जाकिर हुसैन, रिचा बाली और इम्तियाज अहमद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।