{"_id":"678ab2b4b15773dce108371a","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103088-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में बर्फबारी से बंद हुईं सड़कें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में बर्फबारी से बंद हुईं सड़कें बहाल
विज्ञापन
पुंछ जिले में मुगलरोड पर पनाड़ पुल का ताजा बर्फबारी के बाद का दृष्य
- फोटो : punch news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार दोपहर से देर रात तक हुई भारी बर्फबारी से बंद सड़कें शुक्रवार सुबह 4 घंटे के अभियान के बाद बहाल कर दी गईं।
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ तारिक महमूद खान का कहना है कि बर्फबारी से 11 सड़कें प्रभावित हो गई थीं। इनकी लंबाई 35 किलोमीटर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर हमने अपनी मशीनों एंव कर्मचारियों के सहयोग से शुक्रवार सुबह तीन चार घंटों में ही सभी सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। कुछ स्थानों पर पाला जम जाने के कारण फिसलन है, जहां नमक का छिड़काव किया जा रहा है।
विशेषतौर पर मंडी सावजियां सड़क पर सुन्दरी नाला क्षेत्र में भारी पाला जम जाने से वहां काफी फिसलन है। इसके साथ ही सावजियां गली मैदान सड़क पर बुराड़ीनाला क्षेत्र में भी पाला जमने के कारण फिसलन है। इन स्थानों पर नमक का छिड़काव करने काम किया जा रहा है।