{"_id":"66f6cb39a925e152db0564ee","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-jam1028-450628-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: जीओसी ने राजोरी-पुंछ में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: जीओसी ने राजोरी-पुंछ में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने वीरवार को राजोरी-पुंछ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन दोनों जिलों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आतंकियों से निपटने के लिए सेना की तैयारियों की समीक्षा की। आतंकियों के किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश भी दिए।
जीओसी ने पुंछ में हिलकाका, लोरन, खानेतर और राजोेरी में डीकेजी, थन्नामंडी में परिचालन तैयारियों पर चर्चा की। जीओसी ने सैनिकों की उनके समर्पण के लिए सराहना की। इस दौरान उन्होंने सभी रैंकों से सतर्क रहने, सामरिक सटीकता बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रखने का आग्रह किया। जीओसी को सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन की तैयारियां और की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी दी। वहीं, जीओसी ने जवानों को पहले से अधिक सतर्क रहने के लिए कहा।
उन्होंने राजोरी-पुंछ के सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। जीओसी वाइट नाइट कोर और जीओसी रोमियो ने राजोरी-पुंछ में मौजूद आतंकियों को जल्द ढेर करने के लिए रणनीति पर भी विचार विमर्श किया। जीओसी ने राजोरी-पुंछ में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सैन्य अधिकारियों को बधाई दी।