पुंछ।रविवार को जिले भर के ईमामों और उलेमाओं ने अगले कुछ दिनों में शुरू हो रहे मुकदस माहे रमजान को लेकर मुसलिमद समुदाय के लोगों का आहवान करते हुए इस अपने अपने क्षेत्रों में लोगों से आग्रह किया हैकि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए माहे रमजान में सभी लोग सरकारी आदेश का पूरी तरह पालन करने और रमजान के दोरान अपने घरों को ही मसाजिद समझते हुए अगले आदेश तक अपने घरों में ही रमजान की इबादत एंव निमाजें अता करें।मसजिदों में एकत्र होने के बारे में न ही सोचें और न ही कोशिश करें क्योंकि हदीस भी इस बात के निर्देश देती हैकि महामारी के समय एक दूसरे से दूरी बनाए रखना, अपने परिवार,अपनी कोम और अपने समाज का भला करना है इस लिए सभी रमजान के दोरान इफतार पार्टीयों,सामूहिक सहरी आदि का आयोजन करने से भी बचें।मेंढर जामा मासजिद के ईमाम मोलाना मोहम्मद सुलतान,पुंछ के मोलाना अब्दुल मजीद हाफिज, मोलाना मोहम्मद बशीर,एहले सुन्नत वल जमात के प्रमुख मोलाना फतेह मोहम्मद सहित सभी उलेमाओं ने अपने अपने क्षेत्रों में लोगों से इस प्रकार का आहवान किया हैकि कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रमजान के दोरान घरों में निमाज अता करें,ईबादत करने और रात को मसजिदों के बजाए घरों में ही तराबियां पढ़ें कुल मिला कर रमजान के दोरान अपने घरों को ही मसजिदें माने।