{"_id":"41530c85091065590abb239454c324ab","slug":"instructed-to-close-two-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों को बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों को बंद करने के निर्देश
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी उपजिला के शिक्षा जोन लोअर हथल की शिक्षा अधिकारी विमला पठानियां ने निजी स्कूलों का दौरा कर विधार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन
उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन बरनाड़ा तथा इंटरनेशनल स्कूल देवक के पास स्कूल चलाने की अनुमति नहीं होने पर दोनों स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिक्षा केंद्र पराट में विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा ठीक नहीं होने पर कड़ा नोटिस लेते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बैठने के लिए अच्छी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
जोनल शिक्षा अधिकारी लोअर हथल विमला पठानियां ने कहा कि जो स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, उनके पास इससे पहले सोशल वेलफेयर विभाग की अनुमति थी, लेकिन इस वर्ष से सोशल वेलफेयर विभाग की अनुमति भी उनके पास नहीं थी।
उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को चलाने के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक की अनुमति ही अनिवार्य है। जिन निजी स्कूलों के पास शिक्षा विभाग के निदेशक की अनुमति नहीं होगी, उन सभी निजी स्कूलों को बंद करवाया जाएगा।