फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   inspection

अगले एक हफते में यातायात के लिए खोल दी जाएगी ऐतिहासिक मुगल रोड:मोहन लाल कैथ एस एस पी ट्रैफिक

विज्ञापन
inspection
पुंछ जिले की तरफ से मुगलरोड का दोरा करते एस एस पी ट्रैफिक जम्मू रूरल मोहना लाल कैथ - फोटो : POONCH
पुंछ। पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड को यातायात के लिए एक सप्ताह में खोल दिया जाएगा। शुरू में इसे एक दिन में एक तरफा और बाद में दोनों तरफ से वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

यह कहना है एसएसपी ट्रैफिक जम्मू ग्रामीण मोहन लाल कैथ का, वह शनिवार को डीएसपी ट्रैफिक राजोरी-पुंछ एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुगलरोड का निरीक्षण करते हुए पीर की गली तक पहुंचे। जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए किए जाने वाले उपायों की जिले के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। कहीं-कहीं हिमस्खलन एवं पत्थर गिर रहे हैं, परंतु पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल विंग अभी भी काम पर लगी है। आज हमने मुगलरोड का निरीक्षण कर लिया है। सड़क यातायात के लिए तैयार है। इसकी रिपोर्ट दो दिन में उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। उसके बाद जिला प्रशासन की सहमति के साथ मुगलरोड को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहन लाल कैथ ने कहा कि मुगलरोड पर यात्रा करने वालों से अनुरोध है वह हमारे ट्रैफिक कंट्रोल रूम से हर दिन जारी होने वाले निर्देशों की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा पर निकलें ताकि उन्हें बीच रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। अकसर यह रहता है कि जिस दिन मुगलरोड को यातायात के लिए खोला जाता है तो लोगों दोनों तरफ से इस पर यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। जिस दिन जिस तरफ से यातायात हो उस तरफ के लोगों को ही यात्रा पर निकलना चाहिए। क्योंकि अभी मुगलरोड पर कई स्थान ऐसे हैं, जहां से एक साथ दो वाहनों का गुजरना नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed