{"_id":"6078ebe1b697347fb413b0ce","slug":"indian-army-repatriates-pok-resident-who-crossed-over-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा: भारतीय सेना ने चक्कां दा बाग की राहें मिलन से पाकिस्तानी नागारिक को वतन लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा: भारतीय सेना ने चक्कां दा बाग की राहें मिलन से पाकिस्तानी नागारिक को वतन लौटाया
Fri, 16 Apr 2021 07:14 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज, पुंछ
संवाद न्यूज, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:14 AM IST
सार
सेना ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को आगे बढ़ाते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर पाकिस्तानी सेना के हवाले करते हुए उसे वतन लौटाया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक गुलाम कादिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को आगे बढ़ाते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर पाकिस्तानी सेना के हवाले करते हुए उसे वतन लौटाया।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर को सेना के आग्रह पर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट 11 बज कर 48 मिनट पर खोले गए। जहां पर भारतीय एवं पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद सेना की तरफ से चार दिन पूर्व जिले के बालाकोट सेक्टर नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय क्षेत्र में घुस आने पर दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिक गुलाम कादिर पुत्र मोहम्मद दीन निवासी गांव गिम निखियाल जिला कोटली को तोहफे देकर पाकिस्तानी सेना के हवाले करते हुए उसे उसके वतन उसके पारिजनों के पास भेज दिया गया। इसके साथ ही 12.05 बजे चक्कां दा बाग स्थित राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चार दिन पूर्व भारतीय सेना ने बालाकोट में नियंत्रण रेखा के इस पार आ जाने पर गुलाम कादिर को दबोच कर अपने मुख्यालय में पूछताछ की थी जिस दौरान उसके गलती से इस पार आ जाने के उपरान्त ही उसे उसके घर लौटाने के लिए पाकिस्तानी सेना से संपर्क कर गुलाम कादिर की वापसी के प्रयास शुरू किया गए थे। इसके चलते वीरवार उसे वापस पीओके भेजा गया है
विज्ञापन