{"_id":"67994d0c472840d45a09c80d","slug":"house-burnt-to-ashes-in-fire-in-digwar-tedwan-on-line-of-control-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103160-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नियंत्रण रेखा पर दिगवार तेड़वां में आग से घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नियंत्रण रेखा पर दिगवार तेड़वां में आग से घर जलकर राख
Wed, 29 Jan 2025 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 29 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित दिगवार तेड़वां गांव में मंगलवार देर शाम एक घर में आग लग गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हालांकि जबतक टीम मौके पर पहुंचती, घर में रखा सामान जलकर राख हो गया था।
जानकारी के अनुसार दिगवार तेड़वां गांव निवासी गुलाब दीन पुत्र मोहम्मद हुसैन के घर में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान परिवार के सदस्य और आसपास के लोग आग बुझाने के प्रयास करने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुंछ नगर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तबतक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।