फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   health

स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
health
पुंछ। लंबित मांगों के पूरा न होने से गुस्साई फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्दी उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वह पूरी तरह काम छोड़ो हड़ताल पर चली जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय के बाहर दर्जनों फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ कर्मचारी एकत्र हुईं। उन्होंने जिला मेडिकल एंप्लाइज फेडरेशन और फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले लंबित मांगों बकाया वेतन देने, अन्य कर्मचारियाें की तरह हर माह वेतन देने, डीपीसी करने, एलएचवी प्रशिक्षण प्राप्त करने, दस वर्ष बाद भी पदोन्नति नहीं हुई है, जबकि एलएचवी के पद भी रिक्त हैं। फार्मासिस्टों का पंजीकरण करने आदि मांगों को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में फेडरेशन के जिला प्रधान बलबीर सिंह, किरण कौर, हरदीप कौर, मुमताज बेगम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed