मेंढर। सब डिवीजन में एस आफ स्पेड्स के अंतर्गत सेना की मेंढर गनर्स ने नियंत्रण से सटे डराना गांव में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें डराना और इसके आसपास के गांव के लोगों को चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें दवाइयां भी वितरित कीं। इसके साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड किट भी वितरित की। इनमें मास्क, सैनिटाइजर और साबुन शामिल थे।
डराना गांव के सरपंच हाजी शारक खान, स्थानीय नेता संजीव कुमार फैंसी, मोहम्मद नसीर और अब्दुल रजाक खान भी मौजूद रहे। जिन्होंने सेना का धन्यवाद किया और कहा कि सेना यहां के गरीब और सीमा रेखा के साथ सटे गांव निवासियों की सहायता के लिए कार्य करती रहती है। हर समय किसी भी किस्म की सामाजिक सहायता के लिए तैयार रहती है। इससे सेना और लोगों में अच्छे रिश्ते बने रहते हैं। शिविर में करीब डेढ़ सौ लोगों ने जांच करवाई और दवाइयां प्राप्त कीं। संवाद