फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   handball club news

Poonch News: पुंछ को 24-20 से हराकर अजोट हैंडबॉल क्लब ने जीता खिताब

Sun, 19 Jan 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 19 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
handball club news
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिन से जारी 9वीं जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले दो दिन से जारी पुंछ जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप शनिवार देर शाम को संपन्न हो गई। फाइनल मैच में अजोट हैंडबाल क्लब ने पुंछ हैंडबाल क्लब को 24-20 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इसमें जिले भर से कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। शनिवार शाम को इस 9वीं जिला हैंडबाल चैंपियनशिप का फाइनल मैच पुंछ क्लब और अजोट क्लब के बीच आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस मैच की अध्यक्षता आयोजन समिति सदस्य एवं कोच सौरभ शर्मा और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूलराज उत्तम ने की। सहायक आयुक्त राजस्व कदीर उल रहमान इसके मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच में इम्तियाज अहमद लोन, गुलाम अब्बास और सचिन शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि ने खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्टेडियम मैनेज मुशतक अहमद, कीर्तिपाल शर्मा अध्यक्ष हैंडबॉल एसोसिएशन जिला पुंछ, पवन कुमार हॉकी कोच, राम प्रकाश ग्राउंड इंचार्ज, नरिंदर सिंह टीटी कोच, तिरलोचन सिंह फुटबॉल कोच राजिंदर सिंह, फुटबॉल कोच, नीरज शर्मा वॉलीबाल कोच डीके रैना, परवेज मलिक अफरीदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed